शुगर में हाई ब्लडप्रेशर को नजरअंदाज करना जोखिम भरा क्यों है?

हार्ट संबंधी बीमारियों का जोखिम:  इलाज न किए जाने पर हाई ब्लडप्रेशर धमनियों को नुकसान पहुंचाता है, जिससे एथेरोस्क्लेरोसिस होता है। जिसके चलते दिल के दौरे और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

स्ट्रोक के परिणाम:  अनियंत्रित हाई ब्लडप्रेशर दिमाग में ब्लड वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाता है। स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है, जिससे संभावित रूप से विकलांगता या मृत्यु हो सकती है।

किडनी को नुकसान:  हाई ब्लडप्रेशर किडनी की ब्लड वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाता है। जिसके चलते किडनी संबंधी बीमारी या फेल होने का कारण बन सकता है

आंखों की रोशनी की समस्या:  हाई ब्लडप्रेशर आखों में ब्लड वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाता है। जिसके चलते रोशनी कम होना या अंधापन हो सकता है।

याददाश्त कम होना:  हाई ब्लडप्रेशर के चलते याददाश्त पर भी असर पड़ता है। जिसके चलते भूलने की भी बीमारी हो सकती है

प्रेग्नेंसी संबंधीके जोखिम:  गर्भावस्था के दौरान हाई ब्लडप्रेशर (प्रीक्लेम्पसिया) जोखिम पैदा करता है। इससे मां और बच्चे दोनों के लिए जटिल समस्याएं पैदा हो सकती हैं

खराब लाइफस्टाइल:  क्रोनिक हाई ब्लडप्रेशर लाइफस्टाइल को प्रभावित करता है। जिसमें थकान, एकाग्रता में कमी और शारीरिक क्षमताओं में कमी हो सकती है