स्वादिष्ट मिलेट उपमा या  ज्वार के उपमा के साथ वेट  लोस्स करें।

ज्वार उपमा एक स्वादिष्ट,  पौष्टिक डिश है जिसे आप  नाश्ते या रात के खाने में  बना सकते हैं। यह  कम कैलोरी वाली और  ज़्यादा पोषण से भरपूर  होती है। इसे बनाना भी  बहुत आसान है।

ज्वार उपमा बनाने के  लिए ज़रूरी सामग्री : 1 कप ज्वार(फॉक्सटेल) 2-2.5 कप पानी 1 प्याज, बारीक कटा हुआ 1 छोटा टमाटर, कटा हुआ 1/2 कप मिश्रित सब्जियां,  बारीक कटी हुईं  3-5 हरी मिर्च, कटी हुई थोड़े धनिया पत्ते, कटे हुए नींबू का रस, स्वादानुसार नमक स्वादानुसार 2-3 बड़े चम्मच कसा  हुआ नारियल (इच्छानुसार)

तड़का लगाने के लिए : 1/2 छोटा चम्मच राई 1 छोटा चम्मच उड़द दाल 1/2 छोटा चम्मच चना दाल एक चुटकी हल्दी पाउडर कुछ करी पत्ते

ज्वार उपमा बनाने की  रेसिपी 

किसी भी मोटे अनाज/ज्वार  को धो लें और 10-15 मिनट  के लिए पानी में भिगो दें।  पानी निकाल कर अलग  रख दें। एक पैन लें और उसमें तेल  गरम करें। चना दाल, उड़द  दाल और राई डालें। इन्हें  सुनहरा होने तक भूनें और  जब राई चटकने लगे तब  करी पत्ते, प्याज और हरी  मिर्च डालें।

एक-दो मिनट तक भूनें, जब  तक प्याज हल्का गुलाबी हो  जाए। कटे हुए टमाटर डालें। बारीक कटी हुई मिश्रित  सब्जियां डालें। थोड़ा नमक  और हल्दी डालकर 3-4 मिनट  तक भूनें। इसमें पानी डालें। आंच को  मध्यम से तेज रखें और उबाल  आने दें।

जब पानी में उबाल आने लगे  तो उसमें ज्वार, नींबू का रस  और बचा हुआ नमक डाल  दें। अच्छी तरह मिलाएँ। प्रेशर कुकर में 2 सीटी आने  तक पकाएं या आप इसे धीमी  आंच पर 10-15 मिनट तक  भी पका सकते हैं।

जब प्रेशर निकल जाए, तो कुकर  खोलें, धनिया पत्ती और कसा  हुआ नारियल (इच्छानुसार) डालें। गरमा गरम ज्वार उपमा को ऐसे  ही या चटनी के साथ मज़े से खाएं।