लेमन रागी/ फॉक्सटेल मिलेट चावल खाएं और वेट  लोस्स करें।

चावल में थोड़ा स्वाद लायें  और लेमन रागी/ फॉक्सटेल  मिलेट चावल बना कर खाएं।

सामग्री :150 ग्राम धुला हुआ  रागी/फॉक्सटेल मिलेट  तेल - 2-3 चम्मच पानी - 4 कप मूंगफली - 50 ग्राम राई, जीरा, उड़द दाल  और चना दाल - प्रत्येक  एक चम्मच हल्दी पाउडर - आधा चम्मच हरी और लाल मिर्च - 2 छोटी करी पत्ता - एक डाली नींबू का रस, स्वादानुसार स्वादानुसार नमक

लेमन रागी/फॉक्सटेल मिलेट  चावल बनाने की रेसिपी :

धुले हुए बाजरे को लगभग 30  मिनट तक भिगोएँ। इसके बाद, एक खुले पैन में  लगभग 2-3 कप पानी में  रागी को तब तक पकाएँ जब  तक कि यह नर्म न हो जाए।  इसमें लगभग 15-20 मिनट  लग सकते हैं।

एक बार ठंडा होने पर इसे अ लग रख दें। एक दूसरे पैन में तेल गरम करें  और उसमें सबसे पहले दालों  को भूनें। फिर रागी, जीरा  और कटी हुई मिर्च डालें। अब करी पत्ता डालें और  क्रिस्प होने तक भूनें। हल्दी पाउडर और नमक  डालें।

गैस बंद कर दें और नींबू  का रस मिलाएं। अब पके हुए रागी को इस  पैन में डालें और अच्छी तरह  मिलाएँ। आपका बाजरा नींबू  चावल तैयार है।

टिप्स:नींबू का रस केवल गैस बंद  करने के बाद ही डालें। आप तेल की जगह घी का  इस्तेमाल कर सकते हैं। आप स्वस्थ आप्शन के लिए  गाजर और साग को भी  कद्दूकस करके मिश्रण में  मिला सकते हैं।

रागी या फॉक्सटेल मिलेट  प्रोटीन  और एंटीऑक्सीडेंट्स  भरपूर होता हैं और नींबू  विटामिन सी से भरपूर होता है।  दोनों ही आप को स्वस्थ रखते है।