डायबिटीज फ्रेंडली मूंग दाल चीला बनाने की आसान विधि

जरूरी सामग्री:  - 1 कप मूंग दाल, भिगोया हुआ - 1 हरी मिर्च, कटी हुई - 1 इंच अदरक का टुकड़ा, कटा हुआ - 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर

जरूरी सामग्री:  - स्वादानुसार नमक - 1/4 कप बारीक कटा प्याज - 1/4 कप बारीक कटा टमाटर - 2 बड़े चम्मच बारीक कटा धनिया - पकाने के लिए तेल

घोल बनाएं:  - भीगी हुई मूंग दाल को हरी मिर्च, अदरक, हल्दी पाउडर और नमक के साथ मिलाकर चिकना घोल बना लें।

सब्जियां मिलाएं:   कटे हुए प्याज़, टमाटर और धनिया के घोल अच्छी तरीके से मिलाएं।

पकाने की तैयारी:  नॉन-स्टिक पैन गरम करें और उस पर हल्का तेल लगाएं।

चीला पकाएं:  पैन पर एक करछुल घोल डालें और समान रूप से फैलाएँ। मध्यम आँच पर दोनों तरफ़ से सुनहरा भूरा होने तक पकाएँ।

चीला परोसें:  - पुदीने या धनिया की चटनी के साथ गरमागरम परोसें।

स्वास्थ्य संबंधी लाभ:  - प्रोटीन और फाइबर में हाई होता है। - ग्लाइसेमिक इंडेक्स में कम होता है। - आवश्यक विटामिन और खनिज प्रदान करता है।