डायबिटीज फ्रेंडली चुकंदर की रोटी बनाने का तरीका

जरूरी सामग्री:   - 1 कप साबुत गेहूं का आटा - 1/2 कप कसा हुआ चुकंदर - 1 चम्मच जीरा

जरूरी सामग्री:  - 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर - 1/2 चम्मच अजवाइन - नमक स्वाद अनुसार - आवश्यकतानुसार पानी - पकाने के लिए तेल

आटे को मिलाएं:  - एक बाउल में गेहूं का आटा, कसा हुआ चुकंदर, जीरा, हल्दी पाउडर, अजवाइन और नमक मिलाएं।

आटे को गूंथे: - इसके बाद धीरे-धीरे पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें।

रोटी के आकार में बेलें:  - आटे की छोटी-छोटी लोइयों में बांट लें और सभी को चपटी, गोल रोटी के आकार में बेल लें।

रोटियों को पकाएं:  - तवा गरम करें और हर रोटी को थोड़े से तेल का उपयोग करके दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक पकाएं। जैतून का तेल अच्छा माना जाता है।

सर्व करने का टिप्स:  - गरमागरम दही या अपने पसंदीदा अचार के साथ इसे परोसें और चाव से खाएं।

स्वास्थ्य लाभ:  -चुकंदर और आटे से भरपूर फाइबर और विटामिन प्राप्त होता है। - साथ ही यह पाचन और हृदय के लिए लाभकारी माना जाता है।